IND vs NZ: टीम इंडिया को पहला झटका, तूफानी शुरुआत के बाद 29 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी-20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला।

क्राइस्टचर्च। भारत और न्यूजीलैडं के बीच हो रहे मैच में न्यूजीलैंड ने पहली टी-20 में 226 रन का टारगेट दिया है। फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 225 रन बनाए। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे। भारत ने 4 ओवर के बाद  68/0 का स्कोर है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। 

बता दें कि टीम इंडिया 17 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है। जहां भारत ने 4 ओवर में 68 रन बनाए हैं। और संजू सैमसन 15 गेंद में 28 रन और अभिषेक शर्मा नौ गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट 

भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो 12 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पावरप्ले के छह ओवर खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं।

ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों पर बरपाया कहर

न्यूजीलैंड की पारी में ग्लेन फिलिप्स सबसे बड़े नायक बनकर उभरे। उन्होंने मैदान के चारों ओर आक्रामक शॉट लगाते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। पारी के अंतिम चरण में भी उनका बल्ला जमकर बोला। फिलिप्स ने कवर के ऊपर से शानदार स्विच-हिट लगाकर न्यूजीलैंड की पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। फिन एलेन ने भी 24 गेंदों पर 45 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों के सामने भारतीय गेंदबाज रन रोकने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने खड़ी की बड़ी चुनौती

न्यूजीलैंड का चार विकेट पर 225 रन का स्कोर भारत के खिलाफ उसके सबसे बड़े टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर की बराबरी है। यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर भी रहा। अब भारतीय बल्लेबाजों के सामने 226 रन का लक्ष्य हासिल करने की चुनौती है। मुकाबले का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि भारतीय टीम कितनी तेजी से रन बनाती है और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना कैसे करती है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को टीम में शामिल किया गया है।

परिस्थितियों को समझने के लिए भारत ने चुनी गेंदबाजी

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम अभी यहां की परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित नहीं हो पाई है। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प लगा। उन्होंने कहा कि यहां के माहौल में ढलने में थोड़ा समय लगा, लेकिन टीम पेशेवर है और ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी पता है।

भारतीय टीम में दो बदलाव

बेंगलुरु में खेले गए पिछले टी-20 मुकाबले के बाद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को मौका दिया गया है। इन बदलावों के साथ टीम की नजर मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी।

न्यूजीलैंड भी गेंदबाजी करना चाहता था

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम भी टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि विकेट ताजा नजर आ रही है और टीम पूरी सीरीज को लेकर उत्साहित है। सेंटनर ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है और उनकी टीम में काफी गहराई है।

बेवॉन जैकब्स की बल्लेबाजी पर भरोसा

न्यूजीलैंड के कप्तान ने बेवॉन जैकब्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैकब्स अपनी क्षमता दिखा चुके हैं और मध्यक्रम में उनके पास काफी आक्रामक बल्लेबाजी करने की ताकत है। न्यूजीलैंड को उम्मीद होगी कि उनके खिलाड़ी भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है : भारत (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, और मयंक यादव। न्यूजीलैंड (एकादश): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन। 

ये भी पढ़ें :
Asian Para Games-2026: शीतल-तोमन की टीम ने किया कमाल, तीरंदाजी में भारत को दिलाया गोल्ड, फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराया

संबंधित समाचार