Sultanpur News: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल कैद, पॉक्सो अदालत ने लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कोर्ट ने अर्थदंड की सम्पूर्ण रकम बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को देने का आदेश भी दिया

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में चार साल पूर्व 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी भोले शर्मा को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

सुलतानपुर, अमृत विचार। सुलतानपुर में अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सजा सुनाया। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में चार साल पूर्व 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी भोले शर्मा को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अर्थदंड की सम्पूर्ण रकम बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है।  

मुसाफिरखाना थाने में जून 2022 में दर्ज हुआ था केस

विशेष लोक अभियोजक राजेश दूबे व वादी के वकील सुरेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक, 14 जून 2022 को हुई घटना में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपहरण किया और उसका यौन शोषण किया। 

विवेचना में अन्य आरोपियों का निकला था नाम

पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश गवाहों के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। मंगलवार को सजा सुनाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें :
Sultanpur News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस मिले 40,505, ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत के बाद कार्रवाई

संबंधित समाचार