बलिया में रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
On

नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में मऊ के अस्पताल में कराया गया था भर्ती; इलाज के दौरान चारों ने तोड़ा दम

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार के पेड़ से टकराने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान गोलू ठाकुर, कुणाल पासवान, धनंजय पटेल और अभिषेक पटेल की मौत हो गई।

बलिया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने रविवार को बताया कि हादसा शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों युवकों की इलाज के दौरान मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गोलू ठाकुर (21), कुणाल पासवान (24), धनंजय पटेल (26) और अभिषेक पटेल (27) के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को मऊ के एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

एसपी ने बताया कि चारों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Weather Today: UP में मौसम का डबल अटैक! कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

 

संबंधित समाचार