Bareilly News : पुलिस आरक्षी भर्ती में 835 अभ्यर्थियों ने ट्रैक पर लगाई दौड़, 2 की तबीयत बिगड़ी
पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा
बरेली पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 835 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इस दौरान दो की तबीयत बिगड़ गई, जबकि 724 फिट घोषित हुए।
बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय दो अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित अभ्यर्थियों में 853 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शारीरिक जांच के बाद 724 अभ्यर्थियों को फिट और 111 को अनफिट घोषित किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के लिए रविवार को कुल 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 853 अभ्यर्थी पुलिस लाइन पहुंचे 22 गैरहाजिर रहे । इनमें 18 को आगे की डेट दे दी गई। इस तरह 835 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। दो अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस और भर्ती प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का बड़ा ऐलान: 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
