Bareilly News: बरेली में पुराने चेहरों पर ही कांग्रेस का भरोसा, फिर मिल सकती है कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Priya Chaturvedi
On

संगठन संवाद संकल्प कार्यशाला में प्रदेशभर के जिला और महानगर अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी देने का निर्णय

लखनऊ में आयोजित कांग्रेस की संगठन संवाद संकल्प कार्यशाला में जिला और महानगर अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी। बरेली के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा को भी फिर कमान मिलने की उम्मीद है।

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस संगठन में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन के बजाय पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया जाएगा। लखनऊ में आयोजित संगठन संवाद संकल्प कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला में बरेली के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
 

कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' की मौजूदगी में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में वर्तमान जिला और महानगर अध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे संगठन में निरंतरता बनी रहेगी और आगामी कार्यक्रमों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि बरेली लौटने पर जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान रमेश श्रीवास्तव, जीशान अफरीदी, तीरथ मधुकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- एडमिट कार्ड पर स्वकेंद्र दिखा तो भी नहीं दे सकेंगे अपने कॉलेज में परीक्षा 

संबंधित समाचार