Bareilly News: सनसिटी विस्तार में विजयादशमी उत्सव की रही धूम , बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Amrit Vichar Network
Edited By Anuj Sharma
On

बरेली के सनसिटी विस्तार में दशहरा मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खानपान के स्टॉल और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने लोगों को आकर्षित किया। रावण दहन के साथ लोगों ने बुराइयों को छोड़कर अच्छाई अपनाने का संदेश दिया।

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सनसिटी विस्तार में मंगलवार को विजयादशमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ये उत्सव केवल रावण दहन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरा मेला ग्राउंड बच्चों की प्रतिभा, परिवारों की चहल-पहल और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। 14वें विजयादशमी महोत्सव में कहीं बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों पर तालियां गूंजती रहीं तो कहीं खानपान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल पर लोगों की भीड़ जुटी। रात में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। देर रात तक कॉलोनी में दशहरा उत्सव की धूम रही। इस मेले का आयोजन में अमृत विचार के बैनर तले किया गया था।

मेला ग्राउंड में लगाए गए विभिन्न स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। खानपान की दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ दिखाई दी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल पर भी लोगों ने खरीदारी की। परिवारों ने मेले में घूमने, पसंदीदा चीजें खरीदने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

बच्चों की प्रस्तुतियों पर गूंजती रहीं तालियां

महोत्सव में सनसिटी कॉलोनी के बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य, फैंसी ड्रेस, टैलेंट शो, फेस ऑफ क्राउड, ताली ग्रुप और डांडिया दी बाज जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा और हर अच्छी प्रस्तुति पर तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

निर्णायक मंडल में समाजसेवी श्वेता कुमार, मीनाक्षी बिष्ट और रेखा कुलश्रेष्ठ शामिल रहीं। उन्होंने प्रतियोगिताओं के परिणाम तय किए। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महोत्सव में फनसिटी, आरव ट्रेडर्स और नारायण कॉलेज ने सहयोग किया। दिराश मसाले, दिवांश कुमार, स्प्रीनेट ऑर्गेनिक और गगन चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने स्टॉल लगाकर आयोजन में भागीदारी की। अमृत विचार परिवार के पंकज शर्मा, सुमित, संदीप, रुपेंद्र और अनुपम भी महोत्सव में शामिल हुए।

समिति अध्यक्ष अशोक शुक्ला, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव मुकेश चौबे और संजीव मेहरोत्रा, शरद गौतम, सचिन सक्सेना, प्रियांशु अग्रवाल, आरसी त्रिवेदी, एचएस सिंह, अनिल कुमार, जेएस गुप्ता, माधव भाटिया, रविंद्र गोस्वामी, उमाकांत शर्मा, राजीव कपूर, रामानुज मिश्रा और रुपाली गुप्ता सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

मेले में कहीं खरीदारी तो कहीं खानपान का आनंद

सनसिटी विस्तार के मेला ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। खानपान के विभिन्न स्टॉल पर लोगों की आवाजाही बनी रही। बच्चों ने अपनी पसंद के व्यंजनों का आनंद लिया तो बड़ों ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल पर खरीदारी की। परिवारों ने साथ घूमकर मेले की रौनक का आनंद उठाया। आयोजन में लगे स्टॉल ने महोत्सव को अतिरिक्त आकर्षण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले की गतिविधियों के बीच लोगों ने त्योहार की खुशियां साझा कीं। देर रात तक कॉलोनी में चहल-पहल बनी रही।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया सम्मानित

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लितिका, अनिका सिंह और अग्रसा विजेता रहीं। टैलेंट शो जूनियर में श्रेयांश कुलश्रेष्ठ, चित्राली और खुशी सभरवाल ने पुरस्कार जीते। फेस ऑफ क्राउड में शिल्पी आर्या विजेता रहीं। डांस, ताली ग्रुप और डांडिया दी बाज की विभिन्न श्रेणियों में अंजू, सलोनी, दीप्ति, शिल्पी, रेखा, नीतू, सुमन रीचा, रश्मि, सुनीता गोस्वामी, कुसुम, ऋतु और सीतू सहित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ‘एक दूजे के लिए’ प्रतियोगिता में मंजू और मनोज कर्की विजेता रहे। एंकरिंग में श्रावनी गौतम, रुपाली गुप्ता और मेघा सिंह ने पुरस्कार हासिल किए। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

लोगों ने कहा-अहंकार छोड़ें, अच्छाई अपनाएं

विजयादशमी के अवसर पर लोगों ने पर्व के महत्व और मौजूदा समय में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। अमृत विचार के सीओओ पार्थो कुमार ने कहा कि यह पर्व समाज को अच्छाई और सच के साथ खड़े रहने का संदेश देता है। पूर्व समाजवादी प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने रामलीला और दशहरा को प्रेरणादायक बताते हुए सत्य के मार्ग पर बने रहने की सीख दी। चंदन गुप्ता ने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने और नारी शक्ति के सम्मान को जरूरी बताया। सोमेंद्र चतुर्वेदी ने भी राम के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया।

ओम प्रकाश ने मोबाइल के बढ़ते प्रभाव को बच्चों के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि डिजिटल दुनिया उनका बचपन छीन रही है। प्रिंस और रविंद्र प्रजापति ने अपने भीतर के अहंकार को समाप्त करने पर जोर दिया। गुंजन जुनेजा और मंजुला ने बच्चों को भगवान राम के आदर्शों और विजयादशमी के महत्व से परिचित कराने की बात कही। कृष्णा प्रजापति, विपिन कुमार, राज सक्सेना, आरती पठानिया और आरपी गंगवार सहित अन्य लोगों ने भी बुराई छोड़कर अच्छाई अपनाने, मजबूत सोच रखने और सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं के अनुसार, दशहरा तभी सार्थक है जब रावण दहन के साथ व्यक्ति अपने भीतर की बुराइयों को भी दूर करने का प्रयास करे।

ये भी पढ़ें- इंटरनेट नहीं चाहिए तो डेटा का खर्च क्यों: TRAI ने बदले रिचार्ज नियम

संबंधित समाचार