श्रावस्ती में राप्ती का रौद्र रूप : खतरे के निशान से 105 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी; कछार के गांवों में घुसने लगी बाढ़

Amrit Vichar Network
On

जमुनहा बैराज पर जलस्तर 128.75 मीटर पहुंचा, 82,119 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से और बढ़ने की आशंका; डीएम-एसपी ने कछार के गांवों का किया दौरा, ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की ओर ले जाने लगे सामान

राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 105 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के बाद श्रावस्ती के कछार क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में पानी घरों तक पहुंचने लगा है। डीएम और एसपी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

श्रावस्ती, अमृत विचार : श्रावस्ती जिले के जमुनहा के राप्ती बैराज पर राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 105 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे कछार के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे कछारवासियों की धड़कने तेज हो गई है। जिले में भले ही रविवार को चौथे दिन बरसात थमी, लेकिन राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 

जमुनहा के राप्ती बैराज पर राप्ती नदी का जलस्तर रविवार शाम पांच बजे खतरे के निशान 127.70 से बढ़कर 128.75 पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 105 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी के बढ़े जलस्तर के कारण नदी के निचले हिस्से में बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे कछारवासियों की धड़कने तेज हो गई है। 

वहीं नदी में 82119 क्यूसेक पानी और छोड़े जाने के कारण जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। स्वयं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग एसपी राहुल भाटी सहित संबंधित एसडीएम के साथ नारायणपुर सहित कछार के गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रही हैं। 

जमुनहा के ग्राम कथरा माफी के मजरा 

घाटेपुरवा, हसनपुर, वीरपुर आदि स्थानों पर बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भरना शुरू हो गया है। गांव निवासी रामकुमार वर्मा, सरवन कमार मौर्य. मोतीलाल मौर्य, झलुसे मौर्य, सीताराम मौर्य, मयाराम आदि लोगों ने बताया कि बरसात अब आफत बन गई है। हम लोग किसी तरह से जो हल्क सामान व कुछ अनाज पानी ले जा रहें है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई पुलिस में बड़ा फेरबदल : 14 SI समेत 192 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों से लेकर साइबर थाने तक बदली तैनाती

 

संबंधित समाचार