डिजिटल युग में भी अधूरी है अखबार के बिना सुबह : रिश्तों की डोर बांधने में आज भी 'सेतु' हैं मैट्रोमोनियल कॉलम
आज के डिजिटल युग में सूचना, ज्ञान और मनोरंजन के तमाम माध्यम उपलब्ध होने के बाद भी हर सुबह अखबार पढ़ने की आदत दैनिक जीवन का ऐसा जरूरी हिस्सा बन चुका है, कि साल में जिन दो-चार दिन अखबार नहीं आता है, तो ऐसा लगता है, जैसे दिन की शुरुआत अधूरी है। यह कहना है कानपुर की कामिनी गुप्ता का। उन्होंने कहा कि इसमें भी रविवार के अंक का तो खासतौर पर इंतजार रहता है, क्योंकि इसमें प्रकाशित होने वाले वैवाहिक विज्ञापन तमाम परिवारों को रिश्ते की डोर में बांधते हैं। समाज को जोड़ने में अखबारों के मेट्रोमोनियल पेज पिछले कई दशकों से सेतु की तरह काम कर रहे हैं, और इसमें कोई शक नहीं कि उनकी यह भूमिका हमेशा प्रासंगिक बनी रहेगी।
कानपुर, अमृत विचार : आज के डिजिटल युग में सूचना, ज्ञान और मनोरंजन के तमाम माध्यम उपलब्ध होने के बाद भी हर सुबह अखबार पढ़ने की आदत दैनिक जीवन का ऐसा जरूरी हिस्सा बन चुका है, कि साल में जिन दो-चार दिन अखबार नहीं आता है, तो ऐसा लगता है, जैसे दिन की शुरुआत अधूरी है। यह कहना है कानपुर की कामिनी गुप्ता का। उन्होंने कहा कि इसमें भी रविवार के अंक का तो खासतौर पर इंतजार रहता है, क्योंकि इसमें प्रकाशित होने वाले वैवाहिक विज्ञापन तमाम परिवारों को रिश्ते की डोर में बांधते हैं। समाज को जोड़ने में अखबारों के मेट्रोमोनियल पेज पिछले कई दशकों से सेतु की तरह काम कर रहे हैं, और इसमें कोई शक नहीं कि उनकी यह भूमिका हमेशा प्रासंगिक बनी रहेगी।
कानपुर
दरअसल, सोशल मीडिया के इस दौर में हमारे जीवन से क्या कुछ छूट रहा है, जवाब है - सटीक जानकारी, भरोसेमंद खबरें, सुबह-सुबह समाचार पत्र पढ़ने की वह खूबसूरत आदत । इसी कमी को दूर करने के लिए अमृत विचार ने एक बड़ी पहल "ब्रिंग द न्यूज पेपर बैक होम" शुरू की है। इसी पहल के तहत अखबार और उसकी जरूरत को लेकर कामिनी गुप्ता ने अपने अनुभव साझा किये हैं।
कामिनी गुप्ता ने कहा कि मुझे यह बताने में गर्व है कि मेरी जानकारी में तमाम लोगों की शादी अखबार का मेट्रोमोनियल पेज से ही तय हुई हैं, और आज वह सभी जोड़े सफल तथा सुखद वैवाहिक जीवन गुजार रहे हैं। आज के माहौल में जब रिश्तेदार, पड़ोसी और जान-पहचान के लोग रिश्ते बताने से कतराने जैसा लगे हैं, अखबारों में प्रकाशित होने वाले मेट्रोमोनियल विज्ञापन दो अनजान परिवारों के बीच संबंध जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि जिन परिवारों में बेटा या बेटी विवाह योग्य हैं, उन्हें हर रविवार को छपने वाले वैवाहिक विज्ञापनों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
हालांकि इंटरनेट पर अनगिनत मैट्रोमोनियल साइट्स मौजूद हैं, लेकिन आज भी समाज का बड़ा वर्ग अखबारों के विज्ञापनों पर ज्यादा भरोसा करता है। लिखित रूप में छपी जानकारी को लोग अधिक प्रामाणिक मानते हैं। जाति, धर्म, भाषा, व्यवसाय और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापन सही जीवन साथी की तलाश को काफी आसान बना देते हैं। अखबार की पहुंच दूर-दराज के गांवों से लेकर बड़े शहरों तक होने के कारण लोग इसके माध्यम से आसानी से आपस में जुड़ जाते हैं।
