Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला घाट पर 18 घंटे गूंजेंगे छठ के गीत, मालिनी अवस्थी समेत 100 कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, 14 को खरना के साथ शुरुआत

Chhath Puja 2026 के अवसर पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 100 कलाकार लगातार 18 घंटे तक अपनी प्रस्तुति देंगे। पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी छठ गीतों और लोक संगीत से समां बांधेंगी। घाट पर लोक संस्कृति, भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

लखनऊ, अमृत विचार। छठ महापर्व की तैयारियां घरों से लेकर घाट तक अंतिम चरण में हैं। 14 नवंबर को खरना के साथ 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत होगी और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से गोमती तट पर 45 वर्ष पुराने छठ मेले का इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जाएगा। लक्ष्मण मेला घाट पर 100 से अधिक कलाकार लगातार 18 घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

12lko_28_12112026_2

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि लक्ष्मण मेल घाट समेत लखनऊ के प्रमुख घाटों में सफाई का काम पूरा हो चुका है। फागिंग आदि कराई जा रही है। चिकित्सा शिविर तक के इंतजाम भी किए जाएंगे। राय ने बताया कि 13 तारीख को व्रती पूजा की तैयारियां करेंगे।

12lko_29_12112026_2

कपड़ों की धुलाई, चक्की की सफाई और प्रसाद के लिए गेहूं पीसने का कार्य होगा। 14 तारीख को खरना होगा। इस दिन शाम को साठी के चावल का रसियाव, रोटी और लौकी की सब्जी गाय के घी में तैयार कर ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद निर्जल व्रत शुरू होगा। 16 तारीख को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा। पूजा में नए बर्तन, नए कपड़े और शुद्ध सामग्री का विशेष महत्व है।

18 घंटे तक गूंजेंगे लोकगीत, मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति

12lko_27_12112026_2

लक्ष्मण मेला घाट पर 15 तारीख को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। करीब 100 कलाकार लगातार 18 घंटे प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम 16 तारीख की सुबह 8 बजे तक चलेंगे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी भी शाम 6 से रात 9 बजे तक प्रस्तुति देंगी। राय ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर छठ महापर्व में सहभागिता की अपील की है।

ये भी पढ़ें :
Chhath Puja 2026: 36 घंटे निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को रखना होगा ध्यान, किडनी से दिल तक असर, जानें इसके पीछे का विज्ञान और खतरे

संबंधित समाचार