Parag Milk Price Hike : अब दूध के लिए ढीली करनी होगी जेब! मदर डेयरी के बाद पराग दूध भी हुआ महंगा, जानें कब से लागू होंगी नई दरें

Amrit Vichar Network
On

लखनऊ में पराग दूध महंगा हो गया है। 12 नवंबर की शाम से गोल्ड दूध 76 रुपये और टोंड दूध 61 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

नई दरों के मुताबिक, पराग गोल्ड दूध की कीमत एक लीटर के लिए 76 रुपये कर दी गई है। वहीं, 500 एमएल पैक अब 38 रुपये में मिलेगा। गोल्ड दूध पर चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

लखनऊ, अमृत विचार। मदर डेयरी के बाद राजधानी लखनऊ में पराग दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। दूध की लागत बढ़ने के चलते लखनऊ दुग्ध संघ ने कीमतों में संशोधन किया है। नई दरें 12 नवंबर की शाम से लागू होंगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को पराग गोल्ड और टोंड दूध खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।

गोल्ड दूध के दाम 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े

नई दरों के मुताबिक, पराग गोल्ड दूध की कीमत एक लीटर के लिए 76 रुपये कर दी गई है। वहीं, 500 एमएल पैक अब 38 रुपये में मिलेगा। गोल्ड दूध पर चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

टोंड दूध भी हुआ महंगा

इसी तरह पराग टोंड दूध की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब एक लीटर टोंड दूध 61 रुपये और 500 एमएल पैक 31 रुपये में मिलेगा। टोंड दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक ने कीमतों में बदलाव की जानकारी दी है।

नई दरों पर एक नजर

दूध का प्रकार

पुरानी कीमत

नई कीमत

गोल्ड 1 लीटर

72 रुपये

76 रुपये

गोल्ड 500 एमएल

36 रुपये

38 रुपये

टोंड 1 लीटर

59 रुपये

61 रुपये

टोंड 500 एमएल

30 रुपये

31 रुपये

खबर अपडेट हो रही है

यह भी पढ़ें:-Milk Price Hike: दूध खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, जानिए कब से होंगे लागू

संबंधित समाचार