बेंती में श्रीरामकथा की धूम : MLC अक्षय प्रताप ने बांटी जिम्मेदारियां, 16 को निकलेगी ऐतिहासिक कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
On

16 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 17 नवंबर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे चार दिवसीय श्रीराम कथा; राजा भैया के साथ डीएम ने कथा स्थल का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित राजभवन बेंती में 17 नवंबर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित होगी। इससे पहले 16 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। बाबागंज ब्लॉक सभागार में बैठक कर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। राजा भैया और डीएम अभिषेक पांडेय ने कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कुंडा, प्रतापगढ़ अमृत विचार: बाबागंज ब्लॉक सभागार में आगामी 16 नवंबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के स्वागत और 17 नवंबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और कोटेदारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

बैठक में कलश यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों, यात्रा मार्ग और जगह-जगह होने वाले स्वागत की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रामकथा में पहुंचने के लिए आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भी दी गई। उल्लेखनीय है कि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

6
कलश यात्रा की तैयारी बैठक को संबोधित करते एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह

 

इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, ब्लॉक प्रमुख पति रामयश सरोज, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, बबलू सिंह, विनोद पटेल, प्रधान रामआसरे पांडेय, ओमानंद द्विवेदी, विनोद यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज यादव, रितेश यादव, सुरेश सरोज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1
श्रीराम कथा को लेकर बेंती पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती
 
राजा भैया के साथ डीएम ने लिया जायजा

कुंडा के राजभवन बेंती स्थित परेड ग्राउंड में योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम का निर्माण किया गया है, जहां आयोजित होने वाली ऐतिहासिक एवं भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों का अंतिम चरण पूरा कर लिया गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के साथ प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी दौरान राजभवन बेंती में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने राजा भइया से शिष्टाचार भेंट की और आयोजन को लेकर चर्चा की। 

इनपुट : रवि प्रकाश सिंह चंदन/संदीप साहू

संबंधित समाचार