बढ़ती महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- “जनता के मुद्दे- कमाई, महंगाई, BJP के मुद्दे- दंगा, तानाशाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अब होलसेल महंगाई में 9 सालों के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। अप्रैल 2022 महीने में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 15 फीसदी के पार 15.08 फीसदी रहा है जबकि मार्च में 14.55 फीसदी रहा था। वहीं इस बढ़ती …

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अब होलसेल महंगाई में 9 सालों के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। अप्रैल 2022 महीने में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 15 फीसदी के पार 15.08 फीसदी रहा है जबकि मार्च में 14.55 फीसदी रहा था। वहीं इस बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी के मुद्दे दंगे और तानाशाही हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जनता के मुद्दे – कमाई, महंगाई, BJP के मुद्दे – दंगा, तानाशाही। देश को आगे बढ़ाना है तो बीजेपी की नकारात्मक सोच और नफरत की राजनीति को हराना है। आओ मिलकर ‘भारत जोड़ो।’

ये भी पढ़ें- उच्चतम न्यायालय करेगा सहारा समूह की फर्मों को राहत देने के खिलाफ एसएफआईओ की अपील पर विचार

 

संबंधित समाचार