हरदोई: प्रेमी ने प्रेमिका के गांव पहुंच कर की सुसाइड, बाग में लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। धोबिया आश्रम के पास एक बाग में युवक का शव गमछे के सहारे फंदे से लटकता हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका धोबिया गांव में रहती है, उसी के बुलाने पर वहां पहुंचा था। युवक ने ऐसा क्यों किया ? पुलिस बरामद हुए उसके मोबाइल से इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बताया गया है कि पिहानी कोयवाली के धोबिया आश्रम के पास बागझ में एक युवक का शव गमछे से फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। उस युवक की शिनाख्त सवायजपुर कोतवाली के रम्पुरा खम्हरिया निवासी विशुन दयाल का 22 वर्षीय पुत्र पेशकार के रूप में की गई। 

पेशकार हरिद्वार में काम करता था। 24 अप्रैल को‌ वह गांव आया हुआ था। पिता विशुन दयाल ने बताया कि उसके पांच बेटों में एक पेशकार से बड़ा और तीन उससे छोटे बेटे है। पिहानी कोतवाली के धोबिया गांव की रहने वाली युवती से उसका प्रेम-प्रसंग था, इस बारे में उसे दूसरे लोगों से पता चला था, पेशकार को उसी की प्रेमिका ने फोन कर के बुलाया था। 

इसका पता होने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव और युवक के मोबाइल को अपने कब्ज़े में लिया। युवक ने किस-किस से बात की ? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि पेशकार के मोबाइल की जांच से जल्द ही सारा चिट्ठा खुल कर सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के समर्थकों ने प्रचार की दौरान की फायरिंग, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन

संबंधित समाचार