UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड के इन परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन फॉर्म भरने को 7 केंद्र शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के प्राइवेट और पत्राचार अभ्यर्थियों के लिए कानपुर में 7 ऑनलाइन आवेदन केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटर के छात्र अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। जानें केंद्रों की सूची और जरूरी दस्तावेज।

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में व्यक्तिगत (प्राइवेट) और पत्राचार माध्यम से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अब उम्मीदवार जिले में बनाए गए सात नामित केंद्रों पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। विभाग ने आवेदन प्रक्रिया अगस्त तक पूरी करने की व्यवस्था की है।

केंद्रों पर मिलेगी आवेदन से जुड़ी पूरी सहायता

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि प्रशिक्षित शिक्षक आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और परीक्षा संबंधी अन्य जानकारियों में भी सहायता करेंगे। इससे पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इन 7 केंद्रों पर भर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए जिले में निम्नलिखित केंद्र निर्धारित किए गए हैं-

  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिंहपुर
  • राजकीय इंटर कॉलेज, भौती
  • राजकीय इंटर कॉलेज, बिधनू
  • राजकीय इंटर कॉलेज, घाटमपुर
  • राजकीय इंटर कॉलेज, नर्वल
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलियापुर
हाईस्कूल और इंटर दोनों के लिए सुविधा

इन सभी केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के प्राइवेट एवं पत्राचार अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

प्रत्येक केंद्र पर:

  • हाईस्कूल के 500 आवेदन
  • इंटरमीडिएट के 700 आवेदन

यानी एक केंद्र से कुल 1,200 आवेदन भरे जा सकेंगे।

आवेदन के समय साथ रखें ये दस्तावेज

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन केंद्र पर आते समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

संसद सत्र में टकराव टालने के लिए सूझबूझ जरूरी, युवाओं के मुद्दों पर सरकार उठाए ठोस कदम: मायावती
Delhi Hunger Strike: 23 दिन बाद जंतर-मंतर पर AISA नेताओं का अनशन समाप्त, शबाना आज़मी और प्रकाश राज ने की अपील 
Shubman Gill on Team India Injuries: बार-बार खिलाड़ियों के चोटिल होने से चिंतित शुभमन गिल, बोले- 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे गेंदबाज
Parliament Monsoon Session 2026 : हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा स्थगित, पक्ष-विपक्ष के अलग-अलग सुर, विरोध प्रदर्शन और युवाओं के मुद्दे पर दिए बयान, यहां जानें हर अपडेट
Sultanpur Power Cut: शॉर्ट सर्किट से 6 घंटे ठप रही बिजली, हनुमानगंज में एक महीने से परेशान हैं ग्रामीण