India vs Zimbabwe T20 Series 2026: इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन तैयार, जानिए पूरा शेड्यूल और कप्तान
इंग्लैंड दौरे के निराशाजनक अंत के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि कई वरिष्ठ खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
डिजिटल डेस्कः इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया का अगला लक्ष्य जिम्बाब्वे दौरा है। भारतीय टीम जल्द ही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे पहुंचेगी। सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और सभी मुकाबले चार दिनों के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
इंग्लैंड दौरे पर मिली हार के बाद टीम नए संयोजन और नए कप्तान के साथ वापसी की कोशिश करेगी।
श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी कमान
जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। अब तक उनकी कप्तानी में टीम जीत का स्वाद नहीं चख सकी है, ऐसे में यह सीरीज उनके लिए भी अहम मानी जा रही है।
इस दौरे पर शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा से एक बार फिर तेजतर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।
India vs Zimbabwe T20 Series 2026: पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे—
-
पहला टी20: 23 जुलाई (गुरुवार)
-
दूसरा टी20: 25 जुलाई (शनिवार)
-
तीसरा टी20: 26 जुलाई (रविवार)
चार दिनों के भीतर पूरी सीरीज समाप्त हो जाएगी।
जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं ले सकती टीम इंडिया
हाल ही में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। हालांकि टीम सीरीज 1-2 से हार गई, लेकिन उसने एक मुकाबले में जीत दर्ज कर कड़ी चुनौती पेश की। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं माना जा रहा है।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
https://twitter.com/BCCI/status/2074123777995407841?s=20
अगला पड़ाव होगा श्रीलंका दौरा
जिम्बाब्वे सीरीज के बाद भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी। मौजूदा अंक तालिका में भारत की स्थिति को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2026 Awards: रोड्री को मिला गोल्डन बॉल, लेकिन मेसी के नाम गूंजा स्टेडियम; अवॉर्ड पर क्यों छिड़ी बहस?
