LIVE ब्रेकिंग लाइव : मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, ट्रेन की टक्कर से दो स्कूली छात्र समेत 3 लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक रेलवे समपार फाटक पर ट्रेन की टक्कर से वाहन में सवार दो स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के निकट एक समपार फाटक पर हुई। 

उन्होंने बताया, ''कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबर्ण स्टेशन के पास समपार फाटक पर स्कूली बच्चों को ले जा रही कार रेल पटरी पार कर रही थी तभी एक लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी।''

अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम को घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना है कि हादसे के समय समपार फाटक खुला था। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jul 17, 2026 · 12:02 PM · Anjali Singh
भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत के बीच कराएगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली इस पैसेंजर ट्रेन में 2600 लोग सफ़र कर सकेंगे।

रेल मंत्रालय के अनुसार, 10 डिब्बों वाली यह ट्रेन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली पैदा कर संचालित होती है तथा इससे केवल जलवाष्प का उत्सर्जन होता है। यह ट्रेन देश के नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को पाने और जीवाश्म ईंधन कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। 

Jul 17, 2026 · 11:34 AM · Anjali Singh
3 Idiots सोनम वागचूक से प्रेरित नहीं  ..' आमिर खान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने नकारा फिल्म को लेकर फैक्ट 

लंदन में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेता आमिर खान से जब सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ से जोड़कर सवाल किया गया।  तो उन्होंने इसको गलतफहमी बताया। आमिर खान ने कहा कि जब फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ बनाई जा रही थी, उस समय वह सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म और सोनम वांगचुक के आंदोलन को जोड़ना सही नहीं है।

Jul 17, 2026 · 11:28 AM · Anjali Singh
PM मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर, 26,800 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 26,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रमों में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत और हरित परिवहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। 

Jul 17, 2026 · 11:03 AM · Anjali Singh
Stock Market : शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, आईटी कंपनियों के शेयरों ने बढ़ाई रफ्तार

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.95 अंक चढ़कर 77,656.56 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 125.05 अंक की बढ़त के साथ 24,201 अंक पर रहा। 

Jul 17, 2026 · 10:47 AM · Anjali Singh
Nagaland : छात्र नेताओं ने नगा शांति वार्ता जल्द पूरी करने की मांग 

नगा स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने केंद्र सरकार से जारी नगा शांति वार्ता को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाने और उसे जल्द तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का आग्रह किया। एक बयान में यह जानकारी दी गई। यह आग्रह एनएसएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गृह मंत्रालय (एमएचए) के पूर्वोत्तर मामलों के सलाहकार तथा आसूचना ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक अजीत लाल के साथ हुई बैठक के दौरान किया।

Jul 17, 2026 · 10:46 AM · Anjali Singh
US Iran War : ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर ढहा

अमेरिका द्वारा शुक्रवार को किए गए हवाई हमलों में ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर ढहता हुआ प्रतीत हुआ। चाबहार बंदरगाह अफगानिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग माना जाता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने निगरानी टावर के ढहते हुए प्रतीत होने की तस्वीर साझा की। 

Jul 17, 2026 · 10:46 AM · Anjali Singh
US Iran War  : ईरान पर अमेरिकी हवाई हमले तेज

अमेरिका ने शुक्रवार तड़के ईरान के खिलाफ अपने हवाई हमलों का दायरा और बढ़ाते हुए पुलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ ढीली नहीं करता है तो अमेरिका उसके बुनियादी ढांचे पर भी हमले करेगा। 

Jul 17, 2026 · 10:46 AM · Anjali Singh
IND vs ENG : रूट के नाबाद 99 रन ने इंग्लैंड को दिलाई बराबरी

 

बल्लेबाज जो रूट (नाबाद 99 ) की शानदार पारी से इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में गुरूवार को 35 गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। भारत ने श्रेयस अय्यर (66) और विराट कोहली (65) के अर्धशतकों से 44 ओवर में 233 रन का स्कोर बनाया जबकि रूट की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में छह विकेट पर 235 रन बनाकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया। 

Jul 17, 2026 · 10:45 AM · Anjali Singh
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अंधविश्वास के कारण विश्व कप फाइनल देखने नहीं जाएंगे ब्यूनस

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अंधविश्वास के कारण विश्व कप फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाएंगे और उनकी टीम का रविवार को स्पेन के खिलाफ होने वाला खिताबी मुकाबला घर में बैठकर ही देखेंगे। उन्होंने अर्जेंटीना के पिछले सातों मैच भी घर से ही देखे थे। मौजूदा चैंपियन इन सभी मैच में जीत हासिल करने में सफल रहा था। इन मैच के दौरान मिलेई ने एक खास जैकेट पहनी थी और उन्होंने कहा कि फाइनल के दिन भी वह इसी जैकेट को पहनकर मैच देखेंगे।

Jul 17, 2026 · 10:45 AM · Anjali Singh
Japan Open : ओकुहारा से वॉकओवर मिलने के बाद सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन सुपर 750 के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और घरेलू पसंदीदा नोजोमी ओकुहारा के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला नहीं हो सका। जापान की स्टार ओकुहारा ने भारतीय प्रतिद्वंद्वी सिंधु को वॉकओवर दे दिया। इसी के साथ पीवी सिंधु टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सिंधु अब कल सेमीफाइनल में चीन की पूर्व ओलंपिक चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर 4 चेन युफेई का सामना करेंगी, जिन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन को 21-10, 21-12 से आसानी से हरा दिया था। 

संबंधित समाचार