UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

मौसम के करवट बदलने से ऊपर चढ़ेगा पारा, 16 जुलाई तक यही आसार

आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है। 

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। राज्य में अगले चार दिन तक बारिश के कम आसार हैं। पारा ऊपर चढ़ेगा। उमस भरी गर्मी एक बार फिर बेहाल कर सकती है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता बरकरार रह सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है। 


इन जिलों में भारी बारिश 


मौसम विभाग ने गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगं, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर और आसपा के इलाकों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश


पिछले 24 घंटों में यूपी में बारिश की बात करें तो बाराबंकी में अच्छी बरसात हुई है। यहां राज्य में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद सहारनपुर में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। 


जिलों में बढ़ेगा तापमान 


मानसून की सक्रियता धीमी पड़ने से राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बहरहाल, अभी तक मानसून की सक्रियता से राज्य का मौसम सुहाना रहा। गर्मी से तप से आमजन को बारिश से बड़ी राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज