23 अगस्त का राशिफल: इन राशियों के लोग रखे क्रोध और आवेश पर नियंत्रण; नहीं तो होगा ये नुकसान 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

23 अगस्त 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग पड़ सकता है। किसी के लिए कारोबार में लाभ के योग बनेंगे तो किसी को खर्च और निवेश के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल।

मेष    
आज कार्यक्षेत्र का वातावरण अनूकूल नहीं रहेगा। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से संबध अच्छे रखें।

वृष
आज आपके सामाजिक प्रभाव में कमी आयेगी। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें।

मिथुन 
आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी के दबाव में आपको झुकना नहीं चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क
आज बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

सिंह 
आज घर के कार्यों को बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा करेंगे। निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

कन्या
आज व्यवसाय में बड़ा निवेश नहीं करना चाहिए। पुरानी स्मृतियों को सोच मन कुछ व्यथित हो सकता है। कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

तुला
आज नई व्यापारिक डील मिल सकती है। परिवार के लोग आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक 
आज कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई बड़ा कार्य करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। कर्मचारियों के लिए दिन काफी अच्छा है।

धनु
आज मन काफी शान्त और अच्छा रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे।

मकर
आज व्यक्तिगत कार्यों को पर्याप्त समय देना उचित होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दिखावे वाले खर्चों से बचना चाहिए।

कुम्भ 
आज क्षमताओं पर बिल्कुल भी सन्देह न करें। निर्माण संबंधी कार्यों में शानदार लाभ मिल सकता है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मीन
आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

 

 

संबंधित समाचार