23 अगस्त का इतिहास: आजादी, सियासत, सिनेमा और खेल से जुड़ी हैं ये बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
आज के दिन मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की, सायरा बानो और बलराम जाखड़ का जन्म; कुलदीप नैयर समेत कई दिग्गजों को किया गया याद
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अगस्त का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म और निधन के लिए जाना जाता है। इस दिन मेक्सिको ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी, जापान ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया और पूर्वी-पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण की घोषणा भी इसी तारीख को हुई। भारत में सिनेमा, राजनीति, साहित्य और संगीत से जुड़े कई प्रसिद्ध व्यक्तित्वों का जन्म और निधन भी 23 अगस्त को हुआ।
23 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1821: मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
- 1839: ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध के दौरान हांगकांग पर कब्जा किया।
- 1872: स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ।
- 1914: जापान ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1923: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ।
- 1939: तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1944: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म हुआ।
- 1947: वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
- 1968: प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक के.के. का जन्म हुआ।
- 1975: प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ।
- 1976: चीन में आए भूकंप में हजारों लोगों की मौत हुई।
- 1979: ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
- 1990: पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने 3 अक्टूबर को एकीकरण की घोषणा की।
- 1993: वर्ष 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी को सौंपी गई।
- 1994: भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन हुआ।
- 1997: अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेंट रद्द किया गया।
- 1999: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच मान्यता संबंधी मुद्दों पर वार्ता दोबारा शुरू हुई।
- 2002: अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोक दिया। इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करने की धमकी दी।
- 2003: ब्राजील में प्रक्षेपण से पहले एक अंतरिक्ष यान में विस्फोट होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हुई।
- 2003: कन्नड़ साहित्यकार ए.एन. मूर्ति राव का निधन हुआ।
- 2004: अमेरिका के जस्टिन गैटलिन ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर दुनिया के सबसे तेज धावक का खिताब हासिल किया। इसी दिन चिली के निकोलस मासु ने ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीता।
- 2007: यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियों को शामिल किया गया।
- 2008: झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पद से इस्तीफा दिया।
- 2012: राजस्थान में भारी बारिश के कारण 30 लोगों की मौत हुई।
- 2013: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक रघुवंश का निधन हुआ।
- 2013: लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुए हमले में 50 लोगों की मौत हुई।
- 2018: प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन हुआ।
