प्रतापगढ़ के रानीगंज में मछली पकड़ते समय नाले में डूबे चाचा-भतीजे, एक का शव बरामद

Amrit Vichar Network
On

रानीगंज/प्रतापगढ़ अमृत विचार : रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली गांव में शनिवार शाम बारिश के बाद नाले में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 22 वर्षीय लल्ले विकास विश्वकर्मा बारिश के बाद नाले में मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे।

विकास की चीखने की आवाज सुनकर उनके चाचा 45 वर्षीय नन्हे विश्वकर्मा उन्हें बचाने के लिए नाले में उतर गए। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद नन्हें का शव मिल गया। वहीं देर शाम तक लल्ले की तलाश जारी रही। मौके पर नायब तहसीलदार गौरा पवन सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,फायर ब्रिगेड कर्मी और पीएसी के जवान देर शाम तक डटे रहे।

यह भी पढ़ें:-ऑपरेशन कन्विक्शन : चोरी के मामले में बांग्लादेशी नागरिक डालिम को 5 साल की सजा,18 हजार का अर्थदंड

 

संबंधित समाचार