Bareilly News : बरेली में 570 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाकर खिल उठे चेहरे 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

बरेली के आईएमए सभागार में बांटे गए नियुक्ति पत्र

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 705 पद रिक्त थे। इनमें से 570 पदों पर चयन कर लिया गया है, जबकि 135 पदों पर जल्द चयन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

अमृत विचार : बरेली में 570 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। आईएमए हाल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह और जन-प्रतिनिधियों ने चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे।

जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ बच्चों से पड़ती है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिम्मेदारी बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखने की है।

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई है। उन्होंने सहायिकाओं से कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। नवाबगंज विधायक एमपी आर्य ने सभी चयनित सहायिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 705 पद रिक्त थे। इनमें से 570 पदों पर चयन कर लिया गया है, जबकि 135 पदों पर जल्द चयन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

सीडीओ देवयानी ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिम्मेदारी छह वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें-: कन्हैया गुलाटी पर एक और मुकदमा, 22 लाख की धोखाधड़ी का मामला 

 

संबंधित समाचार