Bareilly News : चीनी के बढ़ते दामों को लेकर अलर्ट प्रशासन, व्यापारियों को देना होगा खरीद-फरोख्त का पूरा हिसाब

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

डीएम ने चीनी के थोक व्यापारी और अधिकारियों के साथ की बैठक

व्यापारियों ने दोहराया कि जिले में चीनी का कोई संकट नहीं है। कांवड़ यात्रा के कारण सप्लाई में थोड़ा समस्या जरूर आई है। गाड़ियां गोदामों पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। माल पहुंचने में कई दिन तक लग रहे हैं। डीएम ने आश्वस्त किया कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है। ईं

अमृत विचार : चीनी के बढ़ते दामों के बीच बरेली जिला प्रशासन जमाखोरी रोकने की कोशिश में जुट गया है। गोदाम और स्टॉक की जांच के बाद अब खरीद-फरोख्त पर नजर है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को चीनी के बढ़े कारोबारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। स्पष्ट किया कि चीनी की खरीद और बिक्री का पूरा हिसाब  रखें। किसी भी व्यापारी को सामान्य मांग से ज्यादा चीनी न दी जाए। 

जिला प्रशासन की यह कसरत इसलिए भी है ताकि चीनी का संकट दिखाकर बाजार में भाव बढ़ाने का खेल न खेला जा सके। डीएम ने चीनी के थोक व्यापारियों से उनके पास उपलब्ध चीनी की स्थिति जानी। 

व्यापारियों ने दोहराया कि जिले में चीनी का कोई संकट नहीं है। कांवड़ यात्रा के कारण सप्लाई में थोड़ा समस्या जरूर आई है। गाड़ियां गोदामों पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। माल पहुंचने में कई दिन तक लग रहे हैं। डीएम ने आश्वस्त किया कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है। ईंधन के टैंगर पहुंच रहे हैं। फिर चीनी गाड़ियां क्यों नहीं? चीनी की सप्लाई बनी रहेगी, यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। 


बिक्री का रखेंगे रिकॉर्ड 

जिला प्रशासन ने कहा कि थोक बिक्रेता इस बात का ख्याल रखें कि उनका नियमित ग्राहक जरूरत से ज्यादा चीनी तो नहीं ले रहा है। यानी सामान्य दिनों में जितनी चीनी की खरीद करता था, उससे ज्यादा मांग तो नहीं कर रहा। किस व्यापारी ने कितनी चीनी खरीदी है-उसका विवरण रजिस्टर में दर्ज करते रहें। डीएम ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक कोई भी थोक विक्रेता 400 मीट्रिक टन यानी 4,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी का भंडारण नहीं करेगा। इससे अधिक भंडारण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 


फरीदपुर मिल में 56,330 कुंतल चीनी

डीएम के साथ थोक चीनी व्यापारियों की बैठक में फरीदपुर चीनी मिल के जीएम भी पहुंचे। जीएम ने कहा कि 21 अगस्त को मिल के स्टॉक में 56,330 कुंतल चीनी उपलब्ध थी। उसी दिन  800 कुंतल चीनी की बिक्री हुई। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सहायक चीनी आयुक्त नेहा त्रिवेदी, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैन, डीएसओ अधिकारी अतुल वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारी व व्यापारी शामिल रहे। 

 

इसे भी पढ़ें-कन्हैया गुलाटी पर एक और मुकदमा, 22 लाख की धोखाधड़ी का मामला 

 

संबंधित समाचार