Shravasti News: श्रावस्ती में मौत बनकर दौड़ रही हाईटेंशन लाइन! मकान-दुकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार, हादसे का डर

Amrit Vichar Network
On

व्यापारियों ने विधायक से लगाई गुहार

श्रावस्ती के गिलौला स्थित तिलकपुर चौराहे पर मकानों और दुकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए खतरा बनी है। अंडरग्राउंड लाइन के लिए नए पोल लगने के बावजूद पुरानी लाइन नहीं हटाई गई। व्यापारियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

श्रावस्ती, अमृत विचार। गिलौला क्षेत्र के तिलकपुर चौराहे पर मकानों और दुकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने के लिए नए पोल लगाए जाने के बावजूद पुरानी हाईटेंशन लाइन अब तक नहीं हटाई गई है। इससे दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।

पहले भी झुलस चुके हैं लोग, दुकानों में हो चुके हादसे

स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पहले कई लोग झुलस चुके हैं। दुकानों में भी बिजली लाइन से जुड़े हादसे होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद बिजली निगम की ओर से पुरानी लाइन को हटाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी और बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

विधायक से भी लगाई गुहार

हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि विधायक की ओर से निर्देश दिए जाने के बावजूद पुरानी हाईटेंशन लाइन अब तक नहीं हटाई गई।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मकानों और दुकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लगातार खतरा बनी हुई है। यदि समय रहते इसे हटाया नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल पुरानी हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-Shravasti News : खतरे के निशान के करीब पहुंची राप्ती, बढ़ी कछार वासियों की धड़कन

संबंधित समाचार