Shravasti News: श्रावस्ती के सिरसिया और पूर्वी जुड़पनिया गांव में फंदे लटकती मिली दो किशोरियां, इलके में सनसनी

Amrit Vichar Network
On

श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग गांवों में 16 और 14 वर्षीय किशोरियों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

सिरसिया (श्रावस्ती), अमृत विचार। सिरसिया थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग गांवों में दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरसिया गांव निवासी शाहजहां (16) पुत्री फकीउल्ला का शव घर के टिनशेड वाले कमरे में लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, पूर्वी जुड़पनिया गांव निवासी शालू (14) पुत्री चिनकू का शव कमरे की दीवार में लगी लोहे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका पाया गया।

01

घर पर नहीं थे परिजन

बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं के समय किशोरियों के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। दोनों किशोरियों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। दो किशोरियों की मौत की खबर से सिरसिया और पूर्वी जुड़पनिया गांव में मातम छा गया, वहीं दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Shravasti News: श्रावस्ती में बूढ़ी राप्ती में दिखा मगरमच्छ, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नदी में जाल; बढ़ाई गई निगरानी

संबंधित समाचार