Shravasti News : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू, डीएम ने बच्चों को खुद खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

Amrit Vichar Network
On

हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय सिसवा से अभियान का शुभारंभ

श्रावस्ती, अमृत विचार। हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय सिसवा से सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की शूरुआत हुई। डीएम ने फीता काटकर व बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके तहत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए डीएम ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए।

cats

कृमि संक्रमण से प्रभावित होता है बच्चों का विकास

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता भ्रमण कर एक से 19 साल तक के बच्चो को दवा खिलाएंगे। इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी। छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा।

उन्होने बताया कि किशोर-किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिससे बच्चा कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है।

cats

इससे बचाव के लिए ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति’’ अभियान चलाकर 19 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर भ्रमण कर एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जा रही है। 14 अगस्त को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत कृमि मुक्ति दिवस के दिन छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

दवा खाने के बाद मामूली दुष्प्रभाव संभव

इस दौरान एसीएमओ डा केके वर्मा ने कहा कि कुछ बच्चो में दवा खाने के कारण मामूली दुष्प्रभाव हो सकते है। जैसे-जी मचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और थकान होने की संभावना रहती है। यह दुष्प्रभाव क्षणिक होते है जो आसानी से संभाले जा सकते है। मामूली दुष्प्रभाव होने पर खुली जगह एवं हवादार जगह में लिटाकर साफ पानी पिलाएं।  इस मौके पर अधीक्षक डा प्रवीन कुमार, डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य, बबीता बाजपेयी, डीपीएम मनीष, आरबीएस टीम व अन्य कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार