Gonda News: पांच BEO के तबादले, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी
गोंडा में बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। नए आदेश में अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है।
गोंडा, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने पांच खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) की तैनाती में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
अंजनी कुमार सिंह को मुजेहना भेजा गया
कटरा बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को मुजेहना में तैनात किया गया है। उन्हें पंडरी कृपाल ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।वहीं, मुजेहना और पंडरी कृपाल का कार्य देख रहे डॉ. समय प्रसाद पाठक को झंझरी ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है।
समय प्रसाद पाठक की झंझरी में वापसी
डॉ. समय प्रसाद पाठक पहले भी झंझरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं। कुछ समय पहले उन्हें मुजेहना भेजा गया था। अब एक बार फिर उन्हें झंझरी में तैनात किया गया है। उन्हें झंझरी के साथ बीएसए कार्यालय के मुख्यालय और नगर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सीमा पांडेय को कटरा बाजार का अतिरिक्त प्रभार
हलधरमऊ की खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय को कटरा बाजार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, बेलसर की खंड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल को परसपुर में तैनात किया गया है।
मनीष सिंह को बेलसर की जिम्मेदारी
तरबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह को बेलसर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीएसए अमित सिंह ने सभी अधिकारियों को आदेश का पालन करते हुए बिना देरी किए अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े :
Gonda News:जमीन विवाद में फायरिंग से दहला खरगूपुर, पांच घायल; दोनों पक्षों पर केस
