Shravasti Tiranga Boat Rally : राप्ती की उफनाती लहरों पर लहराया तिरंगा, SDRF और फ्लड PAC ने निकाली बोट रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल
श्रावस्ती में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राप्ती नदी में बोट रैली निकाली गई। एडीएम ललित कुमार के नेतृत्व में हुई रैली में SDRF की चार और फ्लड PAC की दो बोट शामिल हुईं। रैली के जरिए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण भी किया गया।
श्रावस्ती, अमृत विचार : जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बोट रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान राप्ती नदी की उफनाती लहरों पर शान से तिरंगा लहराया रहा। इस दौरान राप्ती नदी के किनारे ग्रामीणों ने नारे लगाकर बोट रैली का स्वागत किया।
राप्ती नदी पर आयोजित बोट रैली का नेतृत्व एडीएम ललित कुमार ने किया। इसमे राज्य आपदा मोचन बल की चार और फ्लड पीएसी की दो बोट शामिल हुईं। एडीएम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर बोट रैली का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ साथ विभागीय तैयारियों का परीक्षण करना भी है।

राप्ती नदी जिले मे बाढ़ का प्रमुख कारक है। ऐसे मे राष्ट्रध्वज से लैस बचाव नौकाओं के प्रदर्शन से आमजन में न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव और बढ़ेगा, बल्कि उन्हें सुरक्षा का भी एहसास होगा। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रध्वज के सम्मान मे किया गया है। इस मौके पर हम जिलेवासियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी प्रकार के संकट मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा के लिए कृत संकल्पित है।
इस मौके पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार भिनगा, एसडीआरएफ से निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अनुपम, फ्लड पीएसी से पीसी उत्तम कुमार, लेखपाल मनीष आर्या समेत भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-हर जिले के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में होगी अभ्युदय कोचिंग, UPSC से NEET-JEE तक की तैयारी कराएगी सरकार: CM योगी
