Moradabad News : किसान पर हमला करने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा, चाचा-दादी की दिलेरी से बची ललित की जान
ठाकुरद्वारा इलाके में पिछले कई दिनों से फैला रखी थी दहशत, खेत पर हमले में घायल हुए ललित कुमार
ललित कुमार मुनीमपुर गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी दादी सुमित्रा और चाचा सौरभ के साथ खेत पर गए थे। गन्ने का पत्ता उतार रहे थे। ललित के मुताबिक उन्हें खेत में तीन तेंदुआ नजर आए। इससे पहले वह संभल पाते, एक तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। ललित की चीख सुनकर दादी सुमित्रा और चाचा सौरभ भागकर पहुंचे। देखा तो ललित पर तेंदुआ हमलवार था।
अमृत विचार : मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया। हालांकि पकड़े जाने से पहले उसने एक किसान पर हमला कर दिया। खेत पर मौजूद किसान ललित कुमार के चाचा और दादा ने दिलेरी दिखाते हुए तेंदुए के चंगुल से उन्हें छुड़ा लिया। इस दौरान ललित बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, तेंदुआ पकड़े जाने की खबर से इलाके के लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। इसलिए भी क्योंकि तेंदुआ के खौफ से पिछले कई दिनों से ग्रामीणों ने खेतबाड़ी से भी किनारा कर रखा था।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायभूड़ का मंझरा है मुनीमपुर। ललित कुमार मुनीमपुर गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी दादी सुमित्रा और चाचा सौरभ के साथ खेत पर गए थे। गन्ने का पत्ता उतार रहे थे। ललित के मुताबिक उन्हें खेत में तीन तेंदुआ नजर आए। इससे पहले वह संभल पाते, एक तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। ललित की चीख सुनकर दादी सुमित्रा और चाचा सौरभ भागकर पहुंचे। देखा तो ललित पर तेंदुआ हमलवार था। सुमित्रा और सौरभ के हाथ में दराती और डंडे थे। उन्होंने तेंदुआ की तरफ बढ़कर ललित को छुड़ा लिया।
उसे खेत से निकालकर बाहर लाए। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण भी पहुंच गए। ललित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ललित पर तेंदुए के हमले की खबर ने इलाके में दहशत को और बढ़ा दिया।
ट्रैप में फंसा तेंदुआ
ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बलिया गांव और आसपास के इलाके में खौफ का पर्याय बने आदमखोर तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें सक्रिय थीं। वन विभाग ने पिंजरा लगा रखा था। सोमवार को तेंदुआ वन विभाग के ट्रैप में फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया है। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर से इलाके में जश्न छा गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई।
डीएम भी कर चुके निरीक्षण
क्षेत्र में तेंदुए की दहशत इस कदर बढ़ चुकी थी कि ग्रामीणों ने खेतों पर जाना छोड़ रखा था। गांव वाले लगातार तेंदुआ पकड़ने की मांग उठा रहे थे। इसी क्रम में वन विभाग की टीमें उसे ट्रैप करने की कोशिश में लगी थीं। सोमवार को तेंदुआ पकड़ में आने पर रेस्क्यू टीम ने भी राहत की सांस ली।
इसे भी पढ़ें-रामपुर में बेटी से बलात्कार का प्रयास! समझौता न करने पर पिता की गोली मारकर हत्या
