Shravasti News : इकौना की प्रिया सोनी बनीं दरोगा, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
On

मोबाइल से बनाई दूरी, किताबों को बनाया साथी

Shravasti News: इकौना की प्रिया सोनी का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। मोबाइल से दूरी और किताबों को साथी बनाकर हासिल की सफलता, नगर पंचायत ने किया सम्मानित।

इकौना (श्रावस्ती), अमृत विचार: इकौना नगर के मोहल्ला चौक निवासी वीरेंद्र सोनी की पुत्री प्रिया सोनी का उपनिरीक्षक (दरोगा) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस कामयाबी से जहां लोग उन्हें बधाई दे रहे है। वहीं प्रिया अपनी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन व दृढ़ इच्छाशक्ति बता रही है।

cats

प्रिया के अनुसार उन्होंने  तैयारी के दौरान मोबाइल से दूरी व किताबों को अपना सबसे करीबी साथी बनाया। लगातार अभ्यास और फोकस्ड तैयारी ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाया। प्रिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और जगतजीत इंटर कॉलेज के अध्यापकों को देती हैं। उनका कहना है कि बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा होने और सपने पूरे करने का अवसर देती है।

0

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

प्रिया सोनी की इस सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजाला चौधरी ने प्रिया को चरित्र प्रमाण पत्र व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान गजाला चौधरी ने कहा कि उनकी नगर पंचायत की एक गरीब बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे नगर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। वहीं उनके प्रतिनिधि नसीम चौधरी ने भी प्रिया सोनी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रिया सोनी  आज क्षेत्र की बेटियों व युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

संबंधित समाचार