अयोध्या में 96 घंटे हाईवे बंद, 8 अगस्त से लागू होगा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन; जानें पूरा रूट प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कांवड़ यात्रा और सावन के आयोजनों को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, भारी वाहनों की एंट्री रहेगी प्रतिबंधित

अयोध्या,अमृत विचार : श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान त्रयोदशी पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर करीब 96 घंटे अयोध्या से जुड़ने वाले सभी हाईवे बंद रहेंगे। इस दौरान भारी वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम व ट्रैक्टर आदि नहीं चलेंगे। इन वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।

यह डायवर्जन आठ अगस्त शनिवार की सुबह आठ से 12 अगस्त बुधवार की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त मणि पर्वत के मेले, नाग पंचमी पर्व व सावन के तीसरे सोमवार के कारण 14 अगस्त शुक्रवार सुबह आठ से 17 अगस्त सोमवार की रात 11 बजे हाईवे बंद रहेगा। सावन के चौथे सोमवार को लेकर 23 अगस्त रविवार को प्रातः आठ से 24 अगस्त सोमवार की रात 11 बजे तक हाईवे पर डायवर्जन रहेगा। वहीं, श्रावण पूर्णिमा व मेला समापन को लेकर 27 की सुबह आठ से 28 अगस्त शुक्रवार को रात 11 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात एपी सिंह के अनुसार यह डायवर्जन आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा।

इस तरह रहेगा डायवर्जन

- सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य को भेजा जाएगा।

-रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य को भेजा जाएगा

-आजमगढ़, अम्बेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अम्बेडकरनगर से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य को भेजा जाएगा।

-बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोण्डा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोण्डा की ओर से नवाबगंज से आने वाले वाहनों को लकड़मण्डी से लोलपुर से बस्ती की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-जनपद गोरखपुर से वाहनों का डायवर्जन-गोरखपुर से लिंक एक्सप्रेस-वे होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-जनपद गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहनों को कलवारी से टाण्डा से अकबरपुर से दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर, संतकबीरनगर, बांसी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोण्डा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

-जनपद बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती, से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग में डायवर्ट किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी व पुलिस अधीक्षक सीतापुर से समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा के समय होल्डिंग एरिया चिन्हित करते हुये वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

-जनपद कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा।

-जनपद लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज, से मोहनलालगंज से गोसाईगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-जनपद सीतापुर, शाहजहांपुर, से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीदपथ होते हुए अहीमामऊ से होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः LPG E-KYC Alert: 15 अगस्त तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकती है गैस सिलेंडर की सब्सिडी

संबंधित समाचार