Bahraich News : भारत-नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

कपड़ों में छिपाकर रखी थी लाखों रुपये कीमत की स्मैक, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लाखों रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

बहराइच, अमृत विचार। जिले के भारत नेपाल सीमा से लगे रूपईडीहा इलाके में पुलिस व एस एस बी की संयुक्त टीम ने मंगलावर की देर रात करीब एक बजे गश्त के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपए कीमत की स्मैक बरामद हुई है।

देर रात गश्त के दौरान हुई कार्रवाई

रूपईडीहा थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा उप निरीक्षक राहुल सरोज, आरक्षी अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, विपिन गौड़ व एसएसबी इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी व उनकी टीम के साथ देर रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पिलर संख्या 651/11 की ओर, सीमांत डिग्री कॉलेज के निकट एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में आता हुआ दिखा, टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से कपड़ों में छुपाकर रखी स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शहजाद पुत्र जल्लाद निवासी पुरानी बाजार, बाबागंज, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर बुधवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-Bahraich News : वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, कई दिनों से मचा रहा था आतंक

संबंधित समाचार