Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेली-मुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में हाई लेवल मीटिंग, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 'मिशन शक्ति' अलर्ट

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यूपी के शीर्ष अधिकारियों ने बरेली में समीक्षा बैठक की। DGP राजीव कृष्णा ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी, डीजे के मानक तय होंगे और महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम रहेंगे।

बरेली, अमृत विचार। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि कांवड़ में किसी भी कावंड़िए और आमजन को कोई समस्या नहीं आएगी। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं कर ली हैं। पश्चिमी यूपी का ये सबसे बड़ा आयोजन है। करोड़ों कांवड़िए जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। वैसे तो यूपी भर में तैयारियां, लेकिन पश्चिमी यूपी में श्रावण मास के तीसरे और चौथे सोमवार को भीड़ अधिक होती है। इसलिए यहां बरेली-मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक कर, तैयारियों का जायजा लिया गया है। 

चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्णा ने गुरुवार को बरेली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कुछ एक्सीडेंटल जोन चिन्हित किए गए हैं। वहां पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराई जाए। 

187

महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था 
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मिशन शक्ति टीम सक्रिय रहेगी। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ियों को कोई समस्या नहीं आए। पुलिस-प्रशासन की टीमें नजर रखेंगी। 

संसाधन-सक्रियता से कम होते हादसे 
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों की अपेक्षा में हादसे घटे हैं। इसलिए भी क्योंकि पहले से इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। दुर्घटनाओं की स्थिति में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता देखने को मिलती है।

186 

अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई 
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सावन में अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे को लेकर कहा कि इस संबंध में डीजे संचालकों के साथ संवाद किया जा चुका है। निर्धारित मानकों के मुताबिक ही आवाज रहेगी। कांवड़ यात्रा के साइज भी निर्धारित किए गए हैं। 

बंद रहेंगी मांस की दुकानें 
कांवड़ यात्रा मार्गों के आसपास मांस की दुकानें बंद रहेंगी। डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। कांवड़ यात्रा व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : प्रभा सिनेमाघर में लगी भीषण आग, दमकल ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

संबंधित समाचार