धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, बोले- 'यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर'

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और लंबी भूख हड़ताल के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र, शांति और जवाबदेही की जीत बताया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद लद्दाख के शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। बाद में केंद्र सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया था।

अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने लिखा कि यह सड़कों से निकले सीधे लोकतंत्र की सफलता है और शांति, धैर्य तथा दृढ़ता की जीत भी है।

अपने संदेश में वांगचुक ने CJP और देश की 'Gen Z' (जेन जेड) को बधाई दी। साथ ही उन सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने देशभर से आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि अब समय जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का है।

यह भी पढ़ेंः इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अभिजीत दीपके के परिवार ने ली राहत की सांस, मां बोलीं- 'घर लौटे तो कसकर गले लगाऊंगी और आरती उतारूंगी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रयागराज में छात्रों का जश्न, नारेबाजी के दौरान वाहन में तोड़फोड़
बाराबंकी : राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लघु सेतु का किया लोकार्पण, यातायात को मिलेगी रफ्तार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफाः कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू हुई CJP की बातचीत, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी, देखें पल-पल के लाइव अपडेट्स
उत्तर भारत में एक्टिव होगा मानसून, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के लिए 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी