UP Weather Update : यूपी में मानसून का कहर, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; सरयू, गंगा, शारदा और यमुना उफान पर
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से प्रदेश की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं। सरयू, गंगा, शारदा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। गोरखपुर में छह घंटे में 110 मिमी बारिश हुई है, जबकि 31 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
रविवार को राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सभी 75 जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। इनमें 31 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बलिया में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिससे करीब 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी किनारे तेज कटान से मकान नदी में समा रहे हैं।
लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की कटान से एक और मकान ढह गया। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से रत्नेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया, जबकि दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां भी पानी में डूब गई हैं। कानपुर में गंगा चेतावनी स्तर तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने नौकायन पर रोक लगा दी है। प्रयागराज में संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को नदी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, वहीं मथुरा-वृंदावन में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
गोरखपुर में छह घंटे में 110 मिमी बारिश, जनजीवन प्रभावित
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिला। गोरखपुर में शनिवार को मात्र छह घंटे में 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं, कई कॉलोनियों और जिला अस्पताल तक में पानी भर गया। बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। कई अन्य जिलों में भी जलभराव और ग्रामीण इलाकों में फसलों पर असर की खबरें सामने आई हैं।
वैज्ञानिकों की सलाह: नदी-नालों से रहें दूर
मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। इसका प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। विशेषकर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने और लोगों को अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी गई है।
इन 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।... न्यूज पोर्टल के लिए खबर रीराइट करके दो SEO के साथ, खबर में जरूरी सबहेड और मेटा भी, संक्षेप में खबर सार
