सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशन बंद, कॉजपा के विरोध मार्च के मद्देनजर फैसला
दिल्ली। शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा सोमवार को संसद तक प्रस्तावित विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया है।
डीएमआरसी का एहतियाती कदम

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
मानसून सत्र के पहले दिन कड़े सुरक्षा इंतजाम
मानसून सत्र के पहले दिन विरोध मार्च के कारण दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम कॉजपा ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संसद तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पांच मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही रोकी
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, विरोध मार्च के आयोजन के लिए संबंधित पक्ष की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद रखा गया है इनमे राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, सेवा तीर्थ और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन शामिल है।
