IND vs ENG 1st ODI: आज होगा भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला, जानें मैच टाइम, टॉस, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय फैंस की नजर टीम इंडिया की वापसी पर होगी, जबकि मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
डिजिटल डेस्कः भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पहला वनडे मुकाबला आज एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। हालिया टी20 मुकाबलों में लगातार चार हार के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वनडे सीरीज में टीम शानदार वापसी करेगी।
टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में सभी की नजर भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर रहेगी।
IND vs ENG 1st ODI कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत ने अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
IND vs ENG 1st ODI टॉस का समय
-
स्थानीय समय: सुबह 10:30 बजे
-
भारतीय समय: दोपहर 3:00 बजे
मैच कितने बजे शुरू होगा?
-
स्थानीय समय: सुबह 11:00 बजे
-
भारतीय समय: दोपहर 3:30 बजे
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग टीवी पर कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, बेन डकेट, जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
यह भी पढ़ेंः UP T20 League 2026: 14 अगस्त से होगा क्रिकेट का महासंग्राम, पहली बार लखनऊ और कानपुर में खेला जाएगा सीजन-4
