'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिला जनसमर्थन... निकाली जागरूकता रैली, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बाराबंकी के रामनगर स्थित यूनियन इंटर कॉलेज में प्रदेश सरकार के पौधारोपण महाअभियान के तहत पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार को यूनियन इंटर कॉलेज, रामनगर में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय निकाय एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी और नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पौधे भी वितरित किए गए और उन्हें अपने घर तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली

पौधारोपण कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। यह रैली यूनियन इंटर कॉलेज से शुरू होकर रामनगर-बदोसराय मार्ग होते हुए हाईवे तक पहुंची और फिर कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।

रैली के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

प्रधानाध्यापक डॉ. कमलेश सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार वीपुल कुमार सिंह, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी, कुलदीप सिंह, रवि मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ेंः कानपुर: महाराजपुर थाने के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी भी झुलसे

संबंधित समाचार