Bareilly News : 10 तक स्नातक और 15 तक घोषित होंगे पीजी फाइनल के परिणाम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथियों का किया ऐलान

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से 2025-26 सत्र की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष/सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम की तारीख का ऐलान किया है। 15 जुलाई तक स्नातक और 15 जुलाई तक परास्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार यादव के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन परिणामों को पूरी तरह से त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रकाशित करने के लिए प्रयास कर रहा है। जो विद्यार्थी अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत चैलेंज मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। सभी परिणाम पूर्ण पारदर्शिता, गोपनीयता और गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए घोषित किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे परिणामों और चैलेंज मूल्यांकन से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से देखें।

 

संबंधित समाचार