Kannauj News: सदर SDM नवनीता राय का मैनपुरी तबादला, वैभव गुप्ता और केशरी नंदन तिवारी की कन्नौज में तैनाती
सूबे में हुए 181 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची में शामिल
उत्तर प्रदेश में 181 PCS अधिकारियों के तबादलों के बीच कन्नौज सदर SDM नवनीता राय का मैनपुरी स्थानांतरण हुआ है। मथुरा से वैभव गुप्ता और गोरखपुर से केशरी नंदन तिवारी की कन्नौज में तैनाती की गई है।
कन्नौज, अमृत विचार। एसडीएम सदर नवनीता राय का मैनपुरी तबादला हो गया है। नए अधिकारियों में मथुरा से वैभव गुप्ता व गोरखपुर से केशरी नंदन तिवारी कन्नौज आएंगे। सूबे की जारी हुई 181 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची में इन सभी के नाम शामिल हैं।
जून में संभाली थी सदर SDM की जिम्मेदारी
जून के पहले सप्ताह में ही नवनीता राय कन्नौज सदर तहसील की एसडीएम बनी थीं। जनपद में उनकी पहली पोस्टिंग 21 अक्टूबर 2022 को तहसीलदार के रूप में हुई थी। 26 अक्टूबर 2023 को वह प्रोन्नत हुईं। बाद में कलेक्ट्रेट में उनको अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बना दिया गया। हालांकि जून 2026 से पहले भी वह कुछ दिनों के लिए उपजिलाधिकारी बनी थीं, लेकिन प्रशिक्षु आईएएस व आईएएस की तैनाती होने की वजह से उनको हटना पड़ा था। मूलरूप से वह प्रतापगढ़ की निवासी हैं।
वैभव गुप्ता संभालेंगे नई जिम्मेदारी
पीसीएस सीधी भर्ती 2021 वैच के वैभव गुप्ता मथुरा से कन्नौज जनपद में चार्ज लेंगे। मूलरूप से कासगंज निवासी वैभव कुछ महीने पीलीभीत तैनात रहे उसके बाद मथुरा में तैनाती दे दी गई।
गोरखपुर से आएंगे केशरी नंदन तिवारी
2022 वैच के गोंडा निवासी केशरी नंदन तिवारी गोरखपुर से यहां आ रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवाएं नायब तहसीलदार के रूप में सिद्धार्थनगर से शुरू की थीं। देवरिया व बस्ती में तहसीलदार की जिम्मेदारी निभाई। बस्ती के बाद गोरखपुर में डिप्टी कलक्टर बन गए।
