रातों-रात घर से गायब हुई 26 वर्षीय बेटी, सुबह खुली आंखें तो मां के सारे जेवर भी थे लापता!

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हरदोई के सांडी क्षेत्र का मामला, पिता ने शादी का झांसा देकर बेटी को ले जाने का लगाया आरोप; पुलिस कॉल डिटेल और सर्विलांस से कर रही जांच

हरदोई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय युवती रात में घर से गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ घर में रखे मां के सोने-चांदी के जेवर भी गायब हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 30 मई की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। उनकी 26 वर्षीय बेटी भी अपने बिस्तर पर सो रही थी। अगली सुबह जब परिवार की नींद खुली तो बेटी घर में नहीं मिली। उसकी तलाश रिश्तेदारों और परिचितों के यहां की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने जब घर की जांच की तो पता चला कि मां के सोने-चांदी के जेवर भी गायब हैं। इसके बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी उनके मोबाइल फोन से तीन अलग-अलग नंबरों पर लगातार बातचीत करती थी। उन्हें आशंका है कि किसी युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है और जिन मोबाइल नंबरों का उल्लेख किया गया है, उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है।

पहले भी छोड़ चुकी है घर

तहरीर में पिता ने यह भी बताया है कि उनकी बेटी पहले भी एक बार घर छोड़कर जा चुकी थी। हालांकि उस समय वह बिना कोई सामान लिए वापस लौट आई थी। इस बार जेवर भी गायब होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार