Barabanki News: बाराबंकी के टीआरसी लॉ कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, 'विधान 2026' में झलकी प्रतिभा की चमक

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव 'विधान 2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि टीआरसी लॉ कॉलेज की शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. सुजीत चतुर्वेदी तथा प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र प्रिंस राज के स्वागत गीत से हुई।

शिक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में 'विधान 2026' की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवन ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। वहीं, डॉ. सुजीत चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

वार्षिकोत्सव में विधि स्नातक (त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय) तथा विधि परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। गीत, संगीत और अन्य प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को उत्साह और उमंग से भर दिया।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजीव कुमार को रोड सेफ्टी, मो. हनफी को मूट कोर्ट, जितेन्द्र राज साहू को कैम्पस कमिटमेंट, आयुषी गौतम एवं राज यादव को शिक्षणेत्तर कार्यक्रम समिति तथा वैष्णवी चौधरी को बेस्ट सपोर्टिंग स्टूडेंट का सम्मान प्रदान किया गया। वहीं अनुराग सिंह को बेस्ट सिंगर के खिताब से नवाजा गया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक और विद्यार्थी

इस अवसर पर डॉ. अविनाश मिश्रा, डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव, डॉ. मंजय कुमार यादव, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. अमजद अंसारी, डॉ. शिव सरन पटेल, डॉ. इन्द्र दमन तिवारी, डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, अंकित मिश्रा, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सहित परास्नातक विभाग के अध्यक्ष, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहिणी त्रिपाठी ने किया।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत पर बवाल: हाईवे जाम कर ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, SHO बेहोश होकर गिरे

संबंधित समाचार