Barabanki News: बाराबंकी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

बाराबंकी, अमृत विचार। लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को सिख धर्म के छठे गुरु एवं मीरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक सप्ताह से चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ की समाप्ति के बाद विशेष दीवान सजाया गया।

शबद-कीर्तन से भावविभोर हुई संगत

दीवान में हुजूरी रागी भाई हुकुम सिंह के जत्थे ने गुरबाणी का मधुर शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। वहीं, सिखी बच्चों ने भी कीर्तन और जस-गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान 'तार कृपा प्रभु हाथ दे राखिआ, हर गोबिंद नवा निरोवा', 'पंज पियाले पंज पीर छटम पीर बैठा गुर भारी' और 'बड़ी आरजा हरगोबिंद की सुख कल्याण विचाराया' सहित कई पावन शबदों का गायन किया गया।

बाराबंकी गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व (2)

अरदास के बाद हुआ लंगर

कार्यक्रम के समापन पर संगत ने गुरुद्वारे में माथा टेककर अरदास की। इसके बाद मिस्सी रोटी और लस्सी के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह पल्ले, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार राजदीप सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार रनबीर सिंह, कवलजीत कौर, सुमित्रा कौर, रंजीत कौर, सिंदर कौर, बलबीर कौर समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

बाराबंकी गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व (3)

यह भी पढ़ें:Barabanki News: बाराबंकी में मासूम की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, पुलिस को भेजी तहरीर

संबंधित समाचार