ललितपुर यार्ड री-मॉडलिंग: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर मध्य रेलवे के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 1 जुलाई से 1 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI), नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) और पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग (Post-NI) कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 05074 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस 11 और 18 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में 05073 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 14 और 21 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा 07363 एसएसएस हुब्बली जंक्शन-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 13 जुलाई तथा 07364 योगनगरी ऋषिकेश-एसएसएस हुब्बली जंक्शन एक्सप्रेस 16 जुलाई को संचालित नहीं होगी।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी अस्थायी बदलाव किया है। 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जुलाई को मथुरा, बयाना, सोगरिया, रुठियाई और बीना होकर चलेगी। वहीं 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस 13 और 20 जुलाई तथा 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 16 जुलाई को बीना, गुना और ग्वालियर के रास्ते संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Bijnor News: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर असदुद्दीन ओवैसी का सरकार पर हमला, जनसभा में दिया विवादित बयान

संबंधित समाचार