Rampur News : काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक को मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। मंगलवार देर रात काशीपुर हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसके चलते हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 दुर्घटना उत्तराखंड से सटे स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर हाईवे पर मनिहारखेड़ा गांव के पास हुई। हादसे में गांव मानपुर ओझा निवासी 40 वर्षीय रंजीत विश्वास की जान चली गई। इसी गांव के रहने वाले बाबू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। बाबू और रंजीत अपनी ऑल्टो कार से रुद्रपुर उत्तराखंड जा रहे थे। बाबू कार चला रहे थे और रंजीत उनके साथ वाली सीट पर बैठे थे। गांव मनिहारखेड़ा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और रुद्रपुर उत्तराखंड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान रंजीत ने दम तोड़ दिया। बॉर्डर पर स्थित रुद्र-बिलास चौकी के प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि रंजीत और बाबू देर रात किसी काम से रुद्रपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक रंजीत के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम रुद्रपुर में किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार