IPL Historic Trade: ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 शब्दों में कहा अलविदा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए एक बेहद चर्चित ट्रेड डील के तहत खिलाड़ियों की अदला-बदली की गई है। इस बड़े सौदे में पंत जहाँ दिल्ली लौट आए हैं, वहीं स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत बढ़ाएंगे।

LSG से विदाई पर पंत का पहला रिएक्शन वायरल

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने की खबर के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने पंत के योगदान के लिए उन्हें शुक्रिया कहते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। इसी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए पंत ने बेहद सादगी से सिर्फ तीन शब्द लिखे— "थैंक यू टीम" (Thank you team)। पंत का यह छोटा सा विदाई संदेश इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

27 करोड़ के पंत अब 15 करोड़ में दिल्ली के, कुलदीप गए लखनऊ

ऋषभ पंत की इस ट्रेड डील के वित्तीय आंकड़े बेहद दिलचस्प हैं:

 रिकॉर्ड तोड़ ऑक्शन: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक और रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी।
 प्राइस एडजस्टमेंट: इस ट्रेड डील के बाद पंत अब 15 करोड़ रुपये की फीस के साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने हैं।
 कुलदीप का लखनऊ ट्रांसफर: दूसरी ओर, स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में शामिल हो गए हैं।

MUSKAN DIXIT -  Rishabh Pant LSG Farewell Post
 Rishabh Pant LSG Farewell Post
MUSKAN DIXIT -  Rishabh Pant LSG Farewell Post
 Rishabh Pant LSG Farewell Post

 

जहां से शुरू हुआ सफर, वहीं लौटे पंत: कप्तानी पर सस्पेंस

ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स का रिश्ता बेहद पुराना है। उन्होंने साल 2016 में इसी फ्रेंचाइजी से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2024 तक लगातार 9 सीजन तक टीम के मुख्य स्तंभ रहे।

पंत का दिल्ली रिकॉर्ड: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 111 मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 2021 से 2024 के बीच 43 मुकाबलों में टीम की कमान भी संभाली थी।

कप्तानी को लेकर उठे सवाल

पंत की वापसी के बाद अब सबसे बड़ा सस्पेंस दिल्ली कैपिटल्स के नेतृत्व को लेकर बन गया है। फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिल्ली की टीम आगामी सीजन में फिर से ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपेगी या फिर मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल पर ही अपना भरोसा कायम रखेगी।

यह भी पढ़ेंः टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार