'Governor' : फिल्म की सफलता के बीच भावुक हुए डायरेक्टर चिन्मय मांडलेकर, एक्टर के साथ काम करने को लेकर शेयर किया एक्सपीरियंस
मुंबई। निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने कहा है कि फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ दूसरी बार काम करना उनके लिए बेहद संतोषजनक और यादगार अनुभव रहा।चिन्मय मांडलेकर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा करते हुए मनोज बाजपेयी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'गवर्नर' उनके करियर के विशेष अनुभवों में से एक है।
चिन्मय ने लिखा, "गवर्नर मेरे लिए एक बेहद संतोषजनक अनुभव रहा। मनोज जी, एक बार फिर मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। यदि आपने अब तक नहीं देखी है, तो जरूर देखें।" 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' के लिए चिन्मय मांडलेकर और मनोज बाजपेयी दूसरी बार साथ आए हैं। इससे पहले दोनों ने इंस्पेक्टर जेंडे में साथ काम किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों की सराहना मिली थी।
वास्तविक घटनाओं से प्रेरित राजनीतिक थ्रिलर 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की सफलता और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ से यह संकेत मिलता है कि चिन्मय मांडलेकर और मनोज बाजपेयी की निर्देशक-अभिनेता जोड़ी प्रभावशाली और दमदार कहानियां प्रस्तुत करने में सफल रही है।
