टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल
लखनऊः भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी जुलाई का महीना बेहद व्यस्त और रोमांचक होने वाला है। इस महीने टीम इंडिया सीमित ओवरों के क्रिकेट (टी20 और वनडे) में अपनी ताकत दिखाएगी। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो रही है। कोहली जहां चोट से उबरकर लौट रहे हैं, वहीं बुमराह को पिछले दौरे पर आराम दिया गया था।
जुलाई के इस व्यस्त शेड्यूल से पहले, भारतीय टीम जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी (पहला मैच 26 जून)। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 कप्तान के रूप में नजर आएंगे, जिनके सामने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह देने की बड़ी चुनौती होगी।
जुलाई 2026 में कुल 11 मुकाबले, कोई टेस्ट मैच नहीं
जुलाई के महीने में भारतीय टीम वाइट-बॉल क्रिकेट पर फोकस करेगी। टीम को दो अलग-अलग देशों के दौरों पर कुल 11 मैच खेलने हैं, जिसमें 8 टी20 और 3 वनडे शामिल हैं। इस दौरान कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला जाएगा।
भारत का इंग्लैंड दौरा (5 टी20, 3 वनडे)
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड की धरती से करेगी। यहाँ दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 1 जुलाई — रात 10:00 बजे से (डरहम)
दूसरा टी20: 4 जुलाई — शाम 7:00 बजे से (स्ट्रेटफोर्ड)
तीसरा टी20: 7 जुलाई — रात 10:00 बजे से (वेस्ट ब्रिजफोर्ड)
चौथा टी20: 9 जुलाई — रात 10:00 बजे से (ब्रिस्टल)
पांचवां टी20: 11 जुलाई — शाम 7:00 बजे से (वेस्ट एंड)
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 14 जुलाई — दोपहर 3:30 बजे से (बर्मिंघम)
दूसरा वनडे: 16 जुलाई — शाम 5:30 बजे से (कार्डिफ)
तीसरा वनडे: 19 जुलाई — दोपहर 3:30 बजे से (लंदन)
भारत का जिम्बाब्वे दौरा (3 टी20)
इंग्लैंड का दौरा खत्म करते ही भारतीय टीम जिम्बाब्वे के लिए उड़ान भरेगी। यहाँ टीम इंडिया को मेजबान देश के खिलाफ 3 मैचों की फटाफट टी20 सीरीज खेलनी है। ये सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल (समय: शाम 4:30 बजे से)
पहला टी20: 23 जुलाई (हरारे)
दूसरा टी20: 25 जुलाई (हरारे)
तीसरा टी20: 26 जुलाई (हरारे)
इस पूरे शेड्यूल में दिए गए सभी मैचों के समय भारतीय समयानुसार (IST) हैं।
यह भी पढ़ेंः ICC Rankings: जो रूट फिर टेस्ट किंग बने, शुभमन गिल ने वनडे में उड़ान भरी! रैंकिंग में भारी भूचाल
