ICC Rankings: जो रूट फिर टेस्ट किंग बने, शुभमन गिल ने वनडे में उड़ान भरी! रैंकिंग में भारी भूचाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में इस हफ्ते जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। खासकर टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में बड़े-बड़े बदलाव हुए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने दोबारा टेस्ट रैंकिंग की नंबर एक कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है, तो वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए टॉप-2 में जगह बना ली है।

टेस्ट रैंकिंग: जो रूट का कमबैक

इंग्लैंड के जो रूट फिर से विश्व क्रिकेट के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस बार दो पायदान की छलांग लगाई और अपनी रेटिंग को 871 तक पहुंचा दिया। 

पिछले हफ्ते नंबर एक बने उनके हमवतन हैरी ब्रूक एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्रूक की रेटिंग 866 है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को भी एक पायदान का नुकसान हुआ और वे तीसरे स्थान पर सिमट गए। 

इस बीच न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने दो स्थान की बढ़त हासिल की और टॉप-10 में एंट्री कर ली। उनकी रेटिंग 715 पहुंच गई है।

वनडे रैंकिंग: गिल का धमाका

वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 815 रेटिंग के साथ अभी भी नंबर एक बने हुए हैं, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन पायदान की छलांग लगाई है। 

गिल अब सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी रेटिंग 791 हो गई है। इससे पहले दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली एक स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा 754 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दो स्थान नीचे खिसक गए, जबकि श्रीलंका के चरित असलंका और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे।

आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण मैचों के कारण रैंकिंग में और भी बड़े बदलाव की संभावना है, खासकर टी20 रैंकिंग में उथल-पुथल तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 6वें वर्ल्ड कप में रोनाल्डो का महा-रिकॉर्डः आलोचनाओं का मुंह बंद कर पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

संबंधित समाचार