Lucknow News: लखनऊ में 20 वर्षीय युवक का शव हाईटेंशन खंभे से लटका मिला, मोहनलालगंज में जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव खेत में बिजली के हाईटेंशन खंभे से लटका मिला। घटना मनोहरापुर गांव की है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोहरापुर निवासी अंकुश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने खेत में लगे बिजली के खंभे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हर पहलू से जांच जारी

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर पिता और 6 वर्षीय बेटे की मौत

संबंधित समाचार