UP News : सपा में टूट का दावा करने वाले मंत्री ओपी राजभर बोले, "सांसदों के घर जाकर माफी मांग लें अखिलेश" 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

राजभर का नया दावा-"सम्मेलन में ब्राह्मणों के तिरस्कार से आह्त बागी बलिया के लाल करेंगे टूट का नेतृत्व"

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी। मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।"

अमृत विचार, लखनऊ : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के बाद क्या यूपी में समाजवादी पार्टी भी टूटने वाली है? यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के, सपा में टूट के दावे से राजनीति में भूचाल मचा है। ओपी राजभर ने एक बार फिर गुरुवार को अपने दावे के समर्थन में एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बजाय "बागी बलिया" के सांसद द्वारा बागियों के नेतृत्व का नया दावा किया है। 
 
सुहेलदेव भारती समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया और यूपी के पंचायती राजमंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, "कल से सब पूछ रहे कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है।"

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी। मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।"

एक दिन पहले ओपी राजभर ने दावा किया था कि सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है। सपा में टूट होने वाली है। इसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी दावा किया कि सपा के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं तोड़ रहे बल्कि वह खुद ही टूटने को तैयार हैं। 

सपा ने खारिज किए दावे 
मंत्री ओपी राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद समाजवादी पार्टी की भी सफाई है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राजभर के दावे को सिरे से खारिज किया। अखिलेश यादव से लेकर सपा के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। 

संबंधित समाचार